पीलीभीतः जनपद पीलीभीत के कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में तालाब के पास बोरे में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। हालात को देखते हुए स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार गोमांस तस्करों द्वारा गोवंशीय पशु का वध करने के बाद उसके अवशेष बोरे में भरकर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर रोड स्थित कुंडा के पास फेंक दिए गए थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने देखा कि कुत्ते बोरे में पड़े अवशेषों को नोच रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के गौ सेवा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया को दी।
सूचना मिलते ही शिवम भदौरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे की जांच करने पर उसमें गोवंशीय पशु का सिर, खाल, हड्डियां और अन्य अवशेष पाए गए। इस घटना की जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का परीक्षण कराया गया तथा जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किया गया। परीक्षण के बाद अवशेषों को विधिवत रूप से मिट्टी में दफन करा दिया गया।
पुलिस ने शिवम भदौरिया की तहरीर के आधार पर अज्ञात गोतस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई