पीलीभीतः उत्तर प्रदेश में सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए। जिससे ग्रामीणों को बाहर न जाना पड़े सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर के गांव में शौचालय बनवाया उसकी देख रेख व साफ़ सफाई के लिए एक केयरटेकर को भी तैनात किया गया। लेकिन सरकार के इतने रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आपको बता दें पूरा मामला जनपद पीलीभीत के विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसादपुर का है। जहां पर सरकार की तरफ से गांव में सामुदायिक शौचालय बनवाया गया। केंद्र सरकार ने शौचालय बनवाने पर लाखों रुपये खर्च किए और साफ-सफाई और देखभाल के लिए एक केयरटेकर भी रखा, जिसे सरकार महीने की सैलरी देती है। लेकिन, इसके बाद भी शौचालय की हालत खराब है। ऐसी कई सुविधाएं हैं, जिन्हें गांव वालों को देने के लिए सरकार ने काफी पैसे खर्च किए हैं। लेकिन, प्रसादपुर सामुदायिक शौचालय में न तो मोटर है और न ही उसकी सफाई हो रही है। कई सीटें टूटी हुई हैं और हर जगह गंदगी ही गंदगी है।
सरकार के इतना खर्च करने के बाद भी ग्राम पंचायत में कोई काम नहीं हो रहा है। गांव के प्रधान काम के नाम पर सिर्फ फॉर्मैलिटी करके अपनी जेबें भर रहे हैं। विकास के नाम पर गांव के प्रधान ने पंचायत में कई कामों के पैसे बिना काम पूरे किए ही निकाल लिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान ने श्मशान घाट के पास मिट्टी भरने के लिए भी पैसे निकाल लिए हैं। साफ-सफाई की बात करें, तो गांव में कोई सफाई नहीं हुई, लेकिन गांव के प्रधान ने उसके पैसे निकाल लिए हैं और पैसे सिर्फ कागजों पर ही निकाले गए लगते हैं। प्रसादपुर पंचायत प्रधान जी को लगभग 5 साल हो गए हैं। अगर अधिकारी इन 5 सालों में प्रधान जी के काम की जांच करें तो कई लाख का घोटाला सामने आएगा और इस घोटाले में प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव