पीलीभीतः बीते कई दिनों से पीलीभीत जनपद और तराई क्षेत्र भीषण ठंड एवं शीतलहर की चपेट में है। रविवार सुबह से ही पूरा जनपद घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता अत्यंत कम हो गई। पछुआ हवाओं के चलते ठिठुरन और गलन में इजाफा हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान भी लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
भीषण ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 29 और 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लागू होगा। इन तिथियों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
हालांकि आदेश के अनुसार शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया है। उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहकर यू-डायस (U-DISE), अपार आईडी (APAAR ID) एवं एसआईआर (SIR) से संबंधित विभागीय कार्यों का निस्तारण करना होगा।
जिला प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अवकाश की घोषणा के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि घना कोहरा और धूप न निकलने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर वे चिंतित थे। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को सलाह दी है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई