पीलीभीतः पीलीभीत के पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय में मंगलवार को अधिवक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प के बाद हालात बेकाबू हो गए। मारपीट की इस घटना के बाद नगर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विद्युत डिवीजन में तैनात सहायक कैशियर शिवांशु मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 11:45 बजे वह कैशरूम में सरकारी धन जमा कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता संजय पांडे अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचे।
कैशियर शिवांशु मिश्रा का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। तहरीर में दावा किया कि हमलावरों ने काउंटर पर रखे 2,66,769 रुपए में से 1,39,189 रुपए लूट लिए। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
दूसरी ओर, अधिवक्ता संजय पांडे ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि वह अधिवक्ता जैतराम पासवान के साथ एक सरकारी योजना का लाभ लेने और बिजली बिल की समस्या के समाधान के लिए एसडीओ कार्यालय गए थे। अधिवक्ता संजय पांडे का आरोप है कि कार्यालय में मौजूद एसडीओ गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक गालियां दीं और अपने साथियों को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) प्रतीक दहिया भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की तहरीरें लेकर उनका पक्ष सुना और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और लूटी गई रकम की बरामदगी की मांग पर अड़े हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह