पीलीभीतः पीलीभीत जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र में सरकारी ग्राम समाज की भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के निर्देश पर जिला सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव के नेतृत्व में तहसील कलीनगर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव कपिल यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम समाज की लगभग 2 एकड़ सरकारी भूमि पर गांव के ही नसीमुद्दीन, गाजी और मंसूर गाजी द्वारा महज 24 घंटे के भीतर अवैध कब्जा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह कब्जा बिना प्रशासनिक मिलीभगत के संभव नहीं है। कपिल यादव ने सीधे तौर पर क्षेत्रीय लेखपाल अंकित गुप्ता और तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करवाया है।
कपिल यादव ने कहा कि यह मामला खुलेआम भ्रष्टाचार का है और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक अवैध कब्जा हटाया नहीं जाता और दोषी अधिकारियों व कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि धरने में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और ग्रामीण शामिल हैं। ठंड के मौसम में यदि किसी बुजुर्ग को कोई स्वास्थ्य समस्या होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी कलीनगर की होगी। कपिल यादव ने चेतावनी दी कि प्रशासन यदि किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास करेगा तो संगठन अपनी लड़ाई को और तेज करेगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला सचिव ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो यह मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन को इंसाफ चाहिए, भ्रष्टाचार नहीं। किसानों और ग्रामीणों की जमीन पर किसी भी तरह की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर लगातार नारेबाजी और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह