पीलीभीत : जिले की पूरनपुर मंडी परिसर में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा आज खुलकर सामने आया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी परिसर के गेट पर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मंडी में उनका धान खरीदा ही नहीं जा रहा, जबकि सरकारी कागजों में धान खरीद दिखाई जा रही है।
किसानों का कहना है कि मंडी में वास्तविक किसानों की जगह दलालों और बिचौलियों का धान तौला जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है और किसान लगातार ठगे जा रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से मंडी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर आज सभी संगठनों के कार्यकर्ता और किसान एकजुट हुए और मंडी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी सचिव के खिलाफ नारेबाजी की गई और आक्रोश व्यक्त करते हुए मंडी सचिव का पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान खरीद की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
संघटन के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर प्रशासन ने किसानों की अनदेखी जारी रखी तो आने वाले दिनों में तमाम किसान संगठनों को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसमें हाईवे जाम जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि धान खरीद की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सोनी, जिला उपाध्यक्ष नवदीप सिंह, सचिव गुरुदीप सिंह, बोखनलाल, जसवंत सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरुवाज सिंह और गुरविंदर सिंह समेत भारी संख्या में किसान व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। मंडी परिसर में किसानों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह