पीलीभीत: नववर्ष के आगमन से पहले बीसलपुर क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आबकारी विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में सोमवार को बीसलपुर क्षेत्र की विभिन्न शराब दुकानों पर अचानक औचक छापेमारी की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब दुकानदारों एवं क्षेत्र में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी नागेंद्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान ने किया। उनके साथ आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शराब दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रेट लिस्ट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री करें और किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन दुकानों पर रेट लिस्ट सही ढंग से प्रदर्शित नहीं पाई गई, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का विशेष फोकस अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने पर रहा। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई संभव है।
मौके पर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष के मद्देनजर जिलेभर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसका उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री या ओवररेटिंग की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई