पीलीभीत: जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बीते कई दिनों से अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव स्थित देवहा नदी से खनन माफिया दिनदहाड़े रेत निकालकर बरखेड़ा कस्बे में विभिन्न प्लॉटों की पटान में इस्तेमाल कर रहे थे। बावजूद इसके लंबे समय तक खनन माफियाओं पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
जिले में लगातार अवैध खनन की शिकायतें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अवैध खनन में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को दिए। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज थाना बरखेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी से रेत का अवैध खनन कर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जब ट्रैक्टर चालक से खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में लेखपाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन का मामला मानते हुए अपने कब्जे में ले लिया।
बाद में पकड़ी गई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन करने वालों में डर का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह