Patna Student Protest: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए TRE-4 और TRE-5 की घोषणा की है। इससे पहले, STET की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ों छात्र पटना की सड़कों पर उतर आए। इस बीच, छात्रों को सड़कों से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि आज बड़ी संख्या में छात्र पटना पहुंचे और शिक्षक भर्ती के लिए TRE-4 से पहले STET आयोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
पटना कॉलेज से छात्रों का जुलूस जैसे ही जेपी गोलंबर के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उसे रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी छात्रों को कई बार सड़क से हटने के लिए कहा गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो लाठियों के बल पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीआरई-4 और टीआरई-5 की घोषणा की है, जिसमें डोमिसाइल नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन, जिन छात्रों ने अभी तक टीईटी परीक्षा पास नहीं की है, वे इस अवसर से वंचित रह जाएँगे। छात्रों का कहना है कि पहले सरकार एसटीईटी परीक्षा आयोजित करे, ताकि इस परीक्षा में पास हुए छात्र भी टीआरई दे सकें।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने टीईटी पास नहीं किया है। एसटीईटी आयोजित करना अनिवार्य है, ताकि उन्हें भी टीआरई-4 में मौका मिले। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार पिछले डेढ़ साल से कोई एसटीईटी आयोजित नहीं कर रही है। इस वजह से दो सत्रों के लगभग पांच लाख बच्चे इस परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। छात्रों ने कहा कि सरकार हमें धोखा देना और ठगना चाहती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल