झांसी: झांसी शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारु और बाधा रहित बनाने के लिए विद्युत विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब तक हसारी और दुनारा पावर हाउस से 33 केवी की डॉग कंडक्टर आधारित लाइन के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती थी, जो कि अब काफी जर्जर हो चुकी है। इस बार की भीषण गर्मी में इन पुरानी लाइनों में ओवरलोड और अन्य कारणों से बार-बार फॉल्ट आने से शहर की बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हुई।
इस समस्या से निजात पाने के लिए विद्युत विभाग ने सभी पुरानी 33 केवी लाइनों को 'पेंथर लाइन' में बदलने का फैसला किया है। मंगलवार को हसारी से नंदनपुरा के बीच इस नई तकनीक की लाइन बिछाने की शुरुआत की गई है, और अब हसारी पावर हाउस से नंदनपुरा पावर हाउस के बीच इस नई पेंथर लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी यह 13 किलोमीटर लंबी पेंथर लाइन अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित है। इसे बनाने में छह महीने का समय लगा है। इस नई लाइन से आंधी-तूफान और ओवरलोड की स्थिति में भी बिजली बाधित होने की संभावना बहुत कम हो जाएगी। पेंथर कंडक्टर युक्त लाइन से न केवल वोल्टेज बेहतर मिलेगा, बल्कि बारिश और तूफान में भी इसमें फॉल्ट आने की आशंका न के बराबर होगी। वहीं, पुरानी डॉग कंडक्टर आधारित लाइनों में विद्युत प्रवाह कमजोर होता था और हल्की हवा या आंधी में भी फॉल्ट आ जाते थे।
इस नई लाइन के डलने से लगभग 50,000 आबादी को ओवरलोड और लोकल फॉल्ट की समस्या से छुटकारा मिलेगा। शहर के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को 16 बिजली घरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विद्युत वितरण खंड 2 के अधिशासी अभियंता, श्री रविंद्र सिंह जी ने बताया, "हसारी पावर हाउस से नंदनपुरा पावर हाउस तक के लिए नई पेंथर लाइन को चालू कर दिया गया है। धीरे-धीरे शहर के सभी उपकेंद्रों को पेंथर लाइन से लैस कर दिया जाएगा, जिससे शहर में विद्युत आपूर्ति बिना किसी बाधा के होती रहेगी।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई