Panchkula Suicide: हरियाणा के पंचकूला में एक घर के बाहर खड़ी कार में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार के अंदर एक दंपति, तीन बच्चों और दो बुजुर्गों के शव मिले। फिलहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि... मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चे परेशान हों। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ पंचकूला में पांच दिवसीय हनुमान कथा सुनने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून लौटते वक्त यह घटना हुई।
बताया जा रहा है कि मित्तल परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज से जूझ रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 स्थित निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल सभी सातों शवों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो प्रवीण मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू किया था, जो नहीं चला। इसमें उन्हें भारी घाटा हुआ। इस कारण परिवार कर्ज में डूब गया। पुलिस जांच के लिए मृतकों के देहरादून स्थित स्थानीय आवास पर भी जाएगी। वहां लोगों से पूछताछ की जाएगी। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और कार से तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि पंचकूला में हुई इस घटना ने 7 साल पहले दिल्ली में हुए बुराड़ी कांड की यादें ताजा कर दी हैं। साल 2018 में बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। मृतकों में 15 से 57 साल की उम्र के लोग शामिल थे। सभी के शव लटके हुए पाए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल