शाहपुरा : सांस्कृतिक धरोहर और कलात्मक भावनाओं से सराबोर शाहपुरा कस्बे में संचिना कला संस्थान द्वारा आयोजित चित्र कार्यशाला 'चित्रांकन' का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ राउमावि परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और चित्रकला के विभिन्न आयामों में उन्हें प्रशिक्षित करना है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चित्रकार इकबाल हुसैन, केजी कदम, चित्रकार केएल बारी, संगीतकार बालकृष्ण बीरां, माताश्रय ट्रस्ट के ट्रस्टी रामस्वरूप काबरा, विप्र सेना महिला प्रमुख पुनित मंडेला, और शिक्षाविद तेजपाल उपाध्याय जैसे विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वक्ताओं ने चित्रकला को जीवन का अभिन्न हिस्सा अभिन्न हिस्सा बताया और इसकी सख्त जरूरत से इनकार नहीं किया।
कार्यशाला में इकबाल हुसैन और केजी कदम ने प्रतिभागियों को पेंटिंग तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही बारीकियाँ भी सिखाई। यह कार्यशाला 15 जून तक चलेगी। संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष राम प्रसाद पारीक ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कार्यशाला का समय प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इसमें वॉटर कलर पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, ब्रश पेंटिंग, चारकोल पेंटिंग सहित कई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केप, पोर्ट्रेट, डिजाइन मेकिंग, रंगोली और मानव आकृति पर भी प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संचिना महासचिव सत्येंद्र मंडेला ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य ना सिर्फ युवाओं को कला के प्रति प्रेरित करना है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर चित्रकला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है। इस मौके पर राष्ट्रीय कवि डा. कैलाश मंडेला, कैलाश कोली कंपाउंडर, गायक कैलाश कोली व कैलाश रेगर, हीरालाल कुम्हार, सुनील भट्ट, गायत्री परिवार के दुर्गालाल जोशी, शिव प्रकाश जोशी, प्रियव्रत वैष्णव, एडवोकेट दीपक पारीक, सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने माहौल को सांस्कृतिक और प्रेरणादायी बना दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई