श्रीगंगानगरः भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्यवाही के संबंध में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो की ओर से सूचना जारी की गई है। इसी के तहत श्रीगंगानगर जिला प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं। इसके साथ ही इस संबंध में कोई भी भ्रामक या अनाधिकृत जानकारी फॉरवर्ड बिल्कुल भी न करें।
जिला प्रशासन द्वारा जारी अपील में बताया गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से की गई कार्रवाई के तहत आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह का पैनिक न लें। ऐसी कोई भी जानकारी साझा न करें, जिससे किसी भी तरह का सांप्रदायिक सद्भाव, शांति या कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो।
जिला प्रशासन ने आमजन से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शांति और संयम बनाए रखने की अपील भी करते हुए कहा है कि घटना के संबंध में कोई भी अनाधिकृत जानकारी फारवर्ड न की जाए। भारत सरकार की ओर से इस संबंध में अधिकृत सूचनाएं जारी की जा रही हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं। चूंकि हमारे सुरक्षा बल सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं, इसलिए हमें शांति बनाए रखते हुए अपना योगदान देना चाहिए तथा किसी प्रकार का भय पैदा नहीं करना चाहिए।
भारतीय सेना ने मंगलवार की रात 1 बजे से लेकर 1ः30 बजे के बीच पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। इससे पूरे पाकिस्तान में खलबली मच गई है और भारत सरकार ने पूरी दुनिया को बताया है कि यह ऑपरेशन शांति के लिए किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल