मीरजापुर: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह एवं उप्र इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने शुक्रवार 09 मई को संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी कर बताया कि उनका संगठन ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सेना को बधाई देते हुए 10,000 यूनिट रक्तदान कर भेजने के लिए तैयार है।
एसोसिएशन ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों के शौर्य और बलिदान को सलाम करते हुए सेना के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के फार्मासिस्ट भारतीय सेना को सलाम करते हैं, जिन्होंने उन आतंकी ताकतों को जवाब दिया, जिन्होंने देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा। हम सेना के साथ हैं।
शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. ने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का एक-एक फार्मासिस्ट यह सुनिश्चित करेगा कि रक्त की कमी न हो, साथ ही जरूरत पडने पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का एक-एक फार्मासिस्ट बॉर्डर पर अपनी सेवा देने के लिए तैयार है। बैठक में वर्तमान हालात और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई और देश के नागरिकों से अपील की गई कि वे कोई ऐसा बयान या व्यवहार न करें, जिससे सेना का मनोबल प्रभावित हो।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वी.के. सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजा राम, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अर्जेश राज सिंह, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग साहू, उत्तर प्रदेश प्रभारी रजत राय, रजत सैनी, राजेश यादव, अनीश निगम, लोकेश कुमार, यूसुफ खान, महफूज खान, विष्णु यादव सहित भारी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नाटक के जरिए फैलाई गई जागरूकता
भाकियू ने ईद मिलन समारोह का किया आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
अग्रोहा विकास ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए राजेश जैन, सर्वसम्मति से हुआ चयन
नारी अस्तित्व सम्मान से विभुषित हुईं झांसी की सपना सरावगी
परशुराम जयंती पर 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बैठक में लिया गया फैसला
परिवहन निगम में महिलाओं की संविदा पर मैरिट के आधार पर होगी भर्ती, ये प्रमाण पत्र जरूरी
विश्व हिंदू परिषद ने किया रामोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कई गणमान्य रहे मौजूद
झांसी में चोरों का कहर, 3 घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
रसद विभाग की टीम कर रही गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, 4 सिलेंडर जब्त
अनुशासन को जीवन में अंगीकार करें भाजपा कार्यकर्ता- शरणपाल सिंह
Meerut Sports Industry का कायाकल्प: ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनने की राह पर उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ईदगाहों पर उपस्थित होकर समाजिक सौहार्द का दिया संदेश
घर-घर का हुनर पहुंचा बाजार तक, महिलाओं ने दिखाई ताकत, चर्चा का केंद्र बनी प्रदर्शनी
डायल 112 का कायाकल्प: बेड़े में शामिल हुईं 9 नई गाड़ियां, पुराने वाहनों से मिलेगी मुक्ति