लखनऊ, नगर निगम मुख्यालय में बीते दिन दो महत्वपूर्ण अवसरों पर तमाम अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए। एक ओर जहां आठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं लेखा विभाग में कार्यरत राम अचल के असामयिक निधन पर त्रिलोकीनाथ सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। स्व राम अचल का निधन 31 मई को एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। उनकी स्मृति में आयोजित शोकसभा में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. श्रीवास्तव सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने राम अचल के साथ बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि राम अचल एक कुशल लेखाकार होने के साथ-साथ संवेदनशील, सहयोगी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से नगर निगम ने एक कर्मठ और समर्पित कर्मचारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। इस शोक सभा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने भी भाग लिया और स्व. राम अचल के कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए संघर्ष, उनकी निष्ठा और कार्यशैली की सराहना की। प्रमुख ट्रेड यूनियन नेताओं में राजेश सिंह, राजेश भारती, सय्यद कैसर रज़ा, सुनील धानुक, रमेश चौरसिया, शैलेन्द्र तिवारी, जुगल वाल्मीकि, आनंद वर्मा, शमील अखलाख, राकेश लक्खा, जगदीश अटल उपस्थित रहे।
शोकसभा के पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम से 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में संपत्ति विभाग के प्रथम श्रेणी लिपिक प्रदीप कुमार सेठ, स्वास्थ्य विभाग के सफाई नायक अजय कुमार शुक्ला, उद्यान विभाग के माली अर्जुन प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग की सफाई कर्मी प्यारी, रजनी, सुरेश, बेला और अभियंत्रण विभाग की अनुचर नीलम सिंह शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह