Orissa High Court : उड़ीसा हाईकोर्ट ने हाल ही में दिए गए एक फैसले में यह स्पष्ट किया कि तलाकशुदा या अलग रह रहे माता-पिता के बीच बच्चे को एक निर्जीव वस्तु की तरह नहीं देखा जा सकता, जिसे मनचाहे तरीके से एक पैरेंट से दूसरे के बीच फेंक दिया जाये। न्यायमूर्ति गौरीशंकर सतपथी ने यह टिप्पणी एक ऐसे मामले में की, जहां पर एक पिता ने अपने बेटे से मिलने का अधिकार (अपेपजंजपवद तपहीजे) के लिए याचिका दायर की थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। मां ने इस आदेश को चुनौती दी थी।
याचिकाकर्ता मां ने दावा किया कि पिता ने कभी बच्चे की परवरिश में कोई योगदान नहीं दिया और ना ही आर्थिक सहायता प्रदान की। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चे के हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि माता-पिता की व्यक्तिगत शिकायतों को। कोर्ट ने यह भी कहा की, “चरम परिस्थितियों को छोड़कर, एक अभिभावक को अपने बच्चे से मिलने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।”
जस्टिस सतपथी ने यह स्पष्ट किया कि माता-पिता की आपसी कटुता और अहंकार की कीमत बच्चे को नहीं चुकानी चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि बच्चों को दोनों अभिभावकों के प्रेम और मार्गदर्शन की जरूरत होती है, जिससे उनका समग्र विकास हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह