सोनभद्र : जनपद के ओबरा खनन क्षेत्र से एक गंभीर और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक मामला सामने आया है। अवैध खनन से जुड़ी खबरों का संकलन करने पहुंचे पत्रकारों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकारों ने ओबरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के चर्चित कृष्ण माइंस के आसपास का है, जहां कुछ समय पहले खनन हादसे में सात मजदूरों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से खनन क्षेत्र लगातार प्रशासन और विभिन्न जांच एजेंसियों की नजर में है। नियमों के उल्लंघन और डीजीएमएस मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे खनन के कारण अब तक 37 खदानों को बंद किया जा चुका है, जबकि शेष खदानों की भी गहन जांच चल रही है।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम है कि लगातार मीडिया रिपोर्टिंग के चलते खनन कारोबार में शामिल कुछ लोग बौखलाए हुए हैं। अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए खदानों के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई फोटो या वीडियो रिकॉर्ड न कर सके। इसी कड़ी में बुधवार को एक विभागीय जांच टीम के संभावित आगमन की सूचना पर कुछ पत्रकार कवरेज के लिए बजरंग स्टोन क्षेत्र पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही पत्रकार खदान के पास पहुंचे, वहां तैनात खदान संचालक के कथित गुर्गों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित पत्रकार अरविंद कुशवाहा के अनुसार, उनसे न सिर्फ अभद्र भाषा में बात की गई, बल्कि यह कहकर धमकाया गया कि यदि वे वहां से नहीं गए तो उन्हें खदान में धकेल दिया जाएगा और फिर उनका कोई पता नहीं चलेगा। साथ ही फोटो और वीडियो लेने पर भी सख्त मनाही की गई।
पत्रकारों का कहना है कि वे केवल अपने पेशेवर दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इसी तरह चुप कराने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्रकार संगठनों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह