Nuh Road accident: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कई सफाई कर्मचारियों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताए जा रहे है। मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार महिलाएं एक ही परिवार की हैं। थाना फिरोजपुर झिरका बॉर्डर के अंतर्गत गांव इब्राहिम बास के पास
बता दें कि थाना फिरोजपुर झिरका बॉर्डर के अंतर्गत गांव इब्राहिम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा था। ठेकेदार ने सफाई के लिए गांव खेरली कलां के लोगों को लगाया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप में 11 लोग सफाई करने आए थे। जब ये लोग पिकअप वाहन से उतरे ही थे, तभी गुरुग्राम की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने इन लोगों को टक्कर मार दी।
Nuh Road accident: कई टुकड़ों में बंटे शव
टक्कर इतनी भीषण थी कि सफाई करने आए लोगों के शव इधर-उधर बिखर गए। कई शव दो टुकड़ों में बंट गए। इस हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक पुरुष व चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल पुरुष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो महिलाओं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Nuh Road accident: मरने वाली चार महिलाएं एक ही परिवार की
मरने वाली महिलाओं में चार एक ही परिवार की हैं। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज