लखनऊ: हर वर्ष 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत ही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 22 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की शुरूआत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर किया गया है। अभियान के तहत रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, वृक्षारोपण और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन से सम्बंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
यह अभियान विशेष तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर केंद्रित है। गुरूवार को अभियान की शुरुआत वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र से हुई। यहां पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. कृष्ण मोहन मिश्रा ने कॉलोनीवासियों व उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।
साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले खतरों के विषय में लोगों को जागरूक भी किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर व जौनपुर रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर कॉलोनीवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के विषय में जानकारी दी गई और जागरूकता सम्बंधी पम्पलेट भी बांटे गए। सुल्तानपुर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और रेलवे कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में सचेत किया गया। मंडल के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और सफाई कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई और उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए जानकारी दी गई।
इस सम्बंध में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सफाईकर्मी और रेलवे कर्मचारी भी शामिल रहे। हरित क्रांति का प्रतिनिधित्व करने वाला यह दिन पूरे विश्व में हरित क्रांति की महत्ता, योग्यता व अनिवार्यता का संदेश देता है। उत्तर रेलवे का यह प्रयास न सिर्फ रेलवे परिसर को स्वच्द और हरा भरा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आम लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का बड़ा माध्यम बन रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव