लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत 22 मई से 05 जून तक मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के समापन के मौके पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में डीआरएम ने कॉनकोर्स एरिया में लगी ‘पर्यावरण संरक्षण’ प्रदर्शनी को देखा।
प्रदर्शनी के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की ‘उद्यान वाटिका’ में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मंडल की सांस्कृतिक टीम ने पर्यावरण से सम्बंधित गीत प्रस्तुत किए। रेल कर्मियों और स्काउट-गाइड जिला संघ के सदस्यों की ओर से पर्यावरण सम्बंधी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
इसके बाद डीआरएम ने मंडल के सभी सभी अधिकारियों व रेलकर्मियों को ‘पर्यावरण संरक्षा’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि पर्यावरण हमारी सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और अब हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित, प्लास्टिक और प्रदूषण बनाना है।
इस क्रम में मंडल के गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, बादशाहनगर, ऐशबाग समेत अन्य स्टेशनों, रेलवे ऑफिसों, कोचिंग डिपो, चिकित्सालयों और कॉलोनियों में भी पर्यावरण जागरूकता के लिए वृक्षारोपण, प्रभात फेरी, पर्यावरण प्रदर्शनी और सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्टेशनों पर यात्रियों को कपड़े के थैले का वितरण किया ताकि प्लास्टिक का उपयोग कम हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह