झांसीः गैर नॉन टैक्स ई-चालान को समाप्त के आदेश के अनुसार पोर्टल व कोर्ट में लंबित चालान समाप्त किए जाएंगे इसके साथ ही उन चालान से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन पर जैसे अवरोध भी हट जाएंगे।इस आदेश के अनुसार टैक्स से जुड़े चालान इसके दायरे में नहीं आएंगे और उनका भुगतान वाहन स्वामी को करना ही होगा। मुख्यालय से इस आदेश के आने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
मुख्यालय ने इस पूरी प्रक्रिया को 30 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वाहन स्वामी पोरटल पर जाकर अपने चालान की स्थिति देख सकेंगे। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह केवल क्लोजर है यानी ना तो किसी को रिफंड मिलेगा और ना ही पुराने चालान दोबारा खोले जाएंगे। इस आदेश के तहत केवल उन्हीं चालान को माफ किया जाएगा जो 31 दिसंबर 2021 तक कोर्ट में लंबित थे इसके साथ ही जो चालान कभी कोर्ट नहीं भेजे गए और अब समय सीमा पार कर चुके हैं उन्हें भी प्रशासनिक रूप से बंद किया जाएगा।
टैक्स से जुड़े चालान, गंभीर अपराध, दुर्घटना या आईपीसी से जुड़े मामले इस राहत से बाहर ही रहेंगे। यह निर्णय कानून का पालन सुनिश्चित करने जनता को अनावश्यक चालान से राहत देने सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लिया गया है।
इस आदेश के तहत सभी पेंडिंग चालान का पोर्टल पर निपटारा 30 दिन के अंदर ही करना होगा। इसके लिए हर हफ्ते प्रगति रिपोर्ट डाली जाएगी। एनआईसी पोर्टल में जरूरी बदलाव किया जा रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे। टैक्स से जुड़ी देंदारीया पहले से जमा जुर्माना और कोर्ट आदेश यथावत रहेंगे।
2017 से लेकर 2021 के बीच का चालान है और वह पोर्टल पर अभी भी लंबित दिख रहा है तो इसके लिए वाहन स्वामी हेल्पलाइन नंबर 149 से मदद ले सकते हैं। इस बारे में श्री हेमचंद गौतम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन झांसी ने बताया की परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के आदेश की प्रति मिल गई है जिस पर अमल शुरू कर दिया गया है इस प्रकार के चालान को छांटकर शासन को भेजा जाएगा और इसके बाद उसका निस्तारण किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव