संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में जुमा-अलविदा और ईद की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी। छतों पर भी नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। लाउडस्पीकर को लेकर भी शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। यह कहना है अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीशचंद्र का।
बुधवार को सदर कोतवाली में एएसपी, एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। एएसपी ने बताया कि सभी धर्मों के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्पष्ट रूप से बताया और सुनिश्चित किया गया है कि नमाज मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा की जाएगी। परिसर के बाहर सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। साथ ही बिजली और पानी की समस्या से भी अवगत कराया, जिसका समय रहते समाधान कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने समय के अनुसार लाउडस्पीकर की मांग की थी, जिसके संबंध में उचित कार्रवाई की जानकारी दी गई। जोनल और सेक्टर व्यवस्था पहले की तरह लागू है। पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नमाज सड़क या छतों पर न पढ़ी जाए। उपजिला मजिस्ट्रेट डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि शांति समिति की बैठक में लोगों ने बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्याएं बताई थीं। संबंधित विभाग को जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल