अयोध्या : गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के परशुराम वर्मा महाविद्यालय के सामने स्थित गोदवा बाग तारुन में आयोजित एकता पदयात्रा के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कश्मीर विवाद, भारत के एकीकरण और कांग्रेस पार्टी की राजनीति पर जोरदार टिप्पणी की।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की नीतियों और अदूरदर्शिता के कारण कश्मीर का मुद्दा लम्बे समय तक विवादों में घिरा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर सरदार पटेल के योगदान को नकारते हुए कश्मीर को विवादित बना दिया। चौधरी ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब देश का विभाजन हुआ था, तो अंग्रेजों ने रियासतों को स्वतंत्र रहने या भारत या पाकिस्तान में विलय करने की छूट दी थी। इस स्थिति में सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक कुशलता से 562 रियासतों को भारत में शामिल किया, जिसमें जूनागढ़ और हैदराबाद की घटनाएँ प्रमुख हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब स्वतंत्रता संग्राम के समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, तो कांग्रेस की 15 राज्य इकाइयों ने सरदार पटेल का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन कांग्रेस के भीतर षड्यंत्र रचकर उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोका गया और उन्हें गृहमंत्री बना दिया गया। इसके बाद सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का विचार दिया, जिसे पहले की सरकारों ने नजरअंदाज किया। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के योगदान को पहचान दी जाने की बात भी की। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर हर साल 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाता है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले सरकारों ने सरदार पटेल के योगदान को ठीक से प्रचारित नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी 182 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कर उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने में पूरा समर्थन देने का वादा किया। पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने इस मौके पर कहा कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का सपना प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं और हम सभी इस स्वप्न को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
जनसभा का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विधायक रामचन्दर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एकता यात्रा के समापन में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने अयोध्या में सरदार पटेल की स्मृति में स्थल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई महापुरुषों के यहां स्मारक मौजूद है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता सरदार पटेल के नाम पर स्थल होना चाहिए। जो युवा पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। जनसभा के दौरान अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जनसभा के दौरान पूर्व विधायक की तारीफ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर उमड़ा जनसमुदाय ने प्रचंड बहुमत से 2027 में सरकार बनाने को लेकर अपना समर्थन दिया है। खब्बू तिवारी के बारें में जैसा सुने थे, वैसा ही देखने को मिला। वह एक लोकप्रिय नेता है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा