Neha Singh Rathore Fir : लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के एक ताजा व्यंग्यात्मक गीत ने राजनीतिक गलियारों और हिंदू संगठनों में हलचल मचा दी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर वाराणसी के लंका थाने में श्रीहनुमान सेना की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
श्रीहनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचकर नेहा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुधीर सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा ने प्रधानमंत्री को “कायर” और “जनरल डायर” जैसे शब्दों से संबोधित किया है, जो केवल निंदनीय नहीं बल्कि देश की गरिमा के भी खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि यह गीत पाकिस्तान तक में वायरल हो रहा है, जिससे राष्ट्रविरोधी तत्वों को बल मिल रहा है। श्री सिंह ने इसे “देशद्रोह की श्रेणी” में रखा और आईपीसी की कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर को देश के भीतर सक्रिय कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतों से आर्थिक सहयोग मिल रहा है और उनके वीडियो एक संगठित रणनीति के तहत फैलाए जा रहे हैं।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर बार-बार इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां समाज में घृणा फैलाने और देश की एकता को खंडित करने की साजिश प्रतीत होती हैं। हनुमान सेना ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वाराणसी में उग्र प्रदर्शन होंगे और जनाक्रोश को संभाल पाना मुश्किल होगा। उल्लेखनीय है कि नेहा सिंह राठौर अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य गीतों के लिए पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका निशाना प्रधानमंत्री मोदी बने हैं, जिससे मामला अधिक संवेदनशील हो गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव