neet-ug-exam-scam: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG पर भी अब शातिर ठगों ने काली कमाई के लिए अपनी नजरें गड़ा दी हैं।। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने एक ऐसे संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है जो मेडिकल अभ्यर्थियों के माता-पिता से लाखों रुपये ऐंठ कर परीक्षा में सफलता दिलाने का झांसा देता था। शनिवार रात नोएडा से गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं, विक्रम कुमार साह, धर्मपाल सिंह और अनिकेत कुमार। तीनों दिल्ली के निवासी हैं और एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी के नाम पर वर्षों से ठगी का यह खेल खेल रहे थे। इनके कब्जे से नकली आधार कार्ड, अभ्यर्थियों की डेटा शीट, क्रेडिट कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, चेक बुक, ऐप्पल मैकबुक और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई है।
STF को खुफिया सूचना मिली थी कि 4 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा से ठीक पहले कुछ लोग अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर परिजनों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले Admission View नाम से फर्जी एजुकेशनल फर्म बनाई थी, फिर 2023 में शिकायतें बढ़ने पर SHREYANVI EDU OPC PVT LTD के नाम से नया खेल शुरू किया। पूछताछ में विक्रम कुमार साह ने कबूला कि वह बिहार से पढ़ाई कर चेन्नई के विनायका मिशन विश्वविद्यालय पहुंचा, जहां अनिकेत से मुलाकात हुई। यहीं से दोनों ने प्रवेश प्रक्रिया को अपनी आय का जरिया बनाया। दिल्ली आकर धर्मपाल से हाथ मिलाया और फिर NEET जैसे परीक्षाओं को निशाना बनाकर झांसे और जालसाजी का मकड़जाल बिछा दिया।
वे अभ्यर्थियों से 5 लाख रुपये तक की मांग करते और उत्तर भरने के नाम पर खाली OMR शीट लेकर बाद में सही उत्तर भरने का झांसा देते। प्रवेश न होने पर टाल-मटोल और फिर फरार हो जाना इनका सामान्य पैटर्न था। STF टीम, अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा व उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में बनी थी, जिसे निरीक्षक सचिन कुमार व उ0नि0 सनत कुमार ने अमल में लाया। कार्रवाई थाना फेज-1, सेक्टर-3 नोएडा में की गई और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस खुलासे ने न सिर्फ परीक्षा प्रणाली की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि यह भी बताया कि डेटा सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों से धोखाधड़ी अब कितनी संगठित और बहुरूपी हो चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल