श्रीगंगानगरः राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली के निर्देशानुसार नीट-यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई को किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर गुरुवार को एडीएम सतर्कता एवं परीक्षा नोडल अधिकारी रीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान एडीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा 4 मई 2025 को जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, पुलिस बल, परीक्षा कार्मिकों के आईडी कार्ड, पेयजल, बिजली सहित व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने परीक्षा के संचालन के तहत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कार्मिक के लिए आईडी अनिवार्य है। परीक्षा के तहत प्रशासन-पुलिस द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
परीक्षा सह समन्वयक भूपेश शर्मा ने नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ी तैयारियों व गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पंजीकृत 1820 अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। आवश्यक जांच के बाद अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। इस अवसर पर एएसपी रघुवीर शर्मा, एसीएम स्वाति गुप्ता, एसडीएम रणजीत कुमार, नगर परिषद आयुक्त दीपक चंदन, विष्णु खत्री, शिवा चौधरी, डॉ. मुकेश मेहता, अरविंदर सिंह, बलवंत चौहान, पूनम सेतिया सहित अन्य मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा