रामपुर : चमरौआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकरा में रविवार को डॉ. सिमरनदीप कौर चड्ढा की स्मृति में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन संत भाई जी बाबा हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गुरजीत सिंह चड्ढा और राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष काशिफ खां ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में डॉ. मोहम्मद काशिफ, डॉ. अब्दुल सलाम, डॉ. मशकूर हसन, डॉ. हिमांशु अनेजा सहित कई डॉक्टरों ने बुखार, खांसी, नेत्र रोग, हृदय, डायबिटीज, गैस्ट्रो, स्त्री रोग, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक आदि से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। नीमा से जुड़े चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सना काशिफ और नीमा टीम का आभार जताया। आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग प्रदान किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई