बांदाः नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए गए। नगर पालिका बांदा के एक कर्मचारी ने महिला से नगरपालिका के बाहर दो लाख रूपए ले लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो महिला ने ज़िलाधिकारी से गुहार लगाई। महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई है। डीएम ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने पति कुलदीप की नौकरी के लिए नगर पालिका में तैनात एक लिपिक से बात की थी।
ज़ेवर सुनार के यहां गिरवी रखकर दिए हैं रुपये
लिपिक ने नौकरी दिलाने के एवज में उससे 16 अक्टूबर को नगर पालिका के बाहर पान के डिब्बे के पास दो लाख रुपये लिए थे। महिला का कहना है कि उसने अपने जेवर सुनार के यहां गिरवीं रखकर डेढ़ लाख और अपनी बहन से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर दिए थे।
एक माह के भीतर नौकरी दिलाने का किया था वादा
आरोपी लिपिक ने 20 दिन में नौकरी और 60 हजार रुपये वेतन दिलाने की बात भी कही थी। तब से वह चक्कर लगा रही है। उधर, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण के लिए एडीएम को मामला सौंपा था। उन्होंने नगर पालिका ईओ को यह मामला स्थानांतरण कर दिया है। अब ईओ जांच के नाम पर उसकी सुन नहीं रहे हैं। पीड़ित महिला ने दो लाख रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। नगर पालिका ईओ श्रीचंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
दरभंगाः कोसी नदी में पलटी नाव, किशोरी समेत तीन महिलाएं लापता
2026-06-10
2026-06-10
सिरसाः प्रेम संबंध से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2026-06-10
Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
2026-06-10
2026-06-10
Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
2026-06-10
रुदावल तहसीलदार की 'तानाशाही' के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, क्या ठप हो जाएगा सरकारी काम?
2026-06-10
गाजियाबादः फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
2026-06-10
2026-06-10
Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
2026-06-10
मातम में बदलीं खुशियां, पाकुड़ में पलटी बारातियों की बस, 2 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
2026-06-10
2026-06-10
बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, कई घायल
2026-06-10
मध्य प्रदेश में ‘टू चाइल्ड’ पाॅलिसी होगी खत्म, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत
2026-06-10
योगी सरकार का बड़ा फैसला! ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा घर व स्वास्थ्य बीमा
2026-06-10