मीरजापुर : मीरजापुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस रैली का आयोजन जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुआ। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह रैली समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से निकाली गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री साईं परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता और रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सारिश सिंह का विशेष योगदान रहा।
रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर संकटमोचन, घंटाघर, पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज होते हुए जिला चिकित्सालय पर संपन्न हुई। रैली में एनसीसी के कैडेट्स, मेडिकल कॉलेज के छात्र, बिन्नानी पीजी कॉलेज के विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश सिंह, संजय सिंह, संजय चंद, आनंद देवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली ने शहरवासियों को एक सकारात्मक संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और इसके लिए समाज को मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03