मीरजापुर - सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती नीलम प्रभात की अध्यक्षता में 8वां राष्ट्रीय पोषण माह-2025 एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्र में कन्यापूजन, अन्नप्राशन एवं गोदभराई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली गयी और उन्हें फल का वितरण किया गया। इसके पश्चात बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्यासुमंगल योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म भरवाया गया।
महिला आयोग की सदस्य द्वारा कहां गया कि अपने आस-पास वोकल फार लोकल के अन्तर्गत सहज, सुलभ एवं निःशुल्क पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ मौजूद है जिसका सेवन कर अपना तथा अपने परिवार को कुपोषण से दूर रख सकती है जैसे-सहजन, हरे पत्तेदार सब्जी, मोटेअनाज का प्रयोग कर भोजन की पौष्टिकता बढ़ाकर अपने परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। एक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं सशक्त देश के निर्माण में सहभागी बनें। मोटापा कम करने के लिए चीनी, तेल एवं नमक का उपभोग कम करना चाहिए।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहां कि वे अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखें, नियमित जांच कराती रहे और पोषणयुक्त भोजन ग्रहण करें, जिससे आने वाला बच्चा स्वस्थ्य पैदा हो। शून्य से 6 माह के आयु तक के बच्चों को केवल मां का दूध पिलाये एवं 6 माह के बाद मां के दूध के साथ-साथ ऊपरी आहार को भी खिलाना सुनिश्चित करें और बच्चे को सभी टीका लगवाये। महिला आयोग की सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार एवं पोषण स्तर बढ़ाने में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपेक्षा की कि वे गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का आयोजन सभी विकास खण्डों में ब्लाक प्रमुख एवं खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। सभी केन्द्रों पर अष्टमी पर कन्या पूजन कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री जी के विजन सुपोषण भारत के लिये बच्चों के शुरूआत 2000 दिन के बारें में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, एन0आर0सी0 प्रभारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर, मुख्य सेविका तथा आंगन बाड़ीकार्यकत्री उपस्थित रही।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई