लखनऊः यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ बबिता रानी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए 30 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश सीबीआई एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में प्री ट्रायल बैठक थी।
इसमें मीनाक्षी सोनकर, अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के साथ निखिल जौहरी सहायक एलडीएम एवं भारतीय स्टेट बैंक, इण्डियन ओवरसीज, आईडीबीआई, पंजाब नेशनल, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब एण्ड सिंध, आईसीआईसीआई, यश, एक्सिस, एचडीएफसी, टाटा, यूको, इण्डियन, श्रीराम फाइनेंश, बंधन बैंक के पदाधिकारियों, नामिका अधिवक्ताओं तथा मध्यस्थ अधिवक्ता उपस्थित थे। इसमें चिन्हित वादों का अधिक से अधिक निस्तारण करने पर विचार किया गया।
यहां उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को अपने बैंक के बाहर राष्ट्रीय लोक अदालत का अत्यधिक प्रचार-प्रसार कराने के लिए निर्देशित किया गया। नोडल अधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में कहा कि लोक अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने के लिये वैकल्पिक मंच प्रदान करना है। लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती है। कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज और आपसी समझौते पर आधारित होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई