भरतपुरः जिले के नानकपुर के रहने वाले लोगों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जलदाय विभाग कार्यालय पर महिलाओं ने सिर पर मटके लेकर धरना प्रदर्शन किया।
बता दें कि रूपवास शहर की नानकपुर कॉलोनी के वार्ड नंबर 22 एवं 23 के बाशिंदों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को पानी की किल्लत को लेकर ज्ञापन सौंपा। नानकपुर संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र सिंह एवं खेमेन्द्र सिंह मेवला ने बताया कि पानी की किल्लत को लेकर एक सप्ताह तक हमने शांतिपूर्वक धरना दिया था। इसके बाद विधायक, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका ईओ, जलदाय विभाग व चंबल परियोजना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 7 दिन का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवा दिया था। अधिकारियों ने 7 दिन में क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने एवं कुछ दूरी पर नई लाइन बढ़ाने एवं दो पॉइंट लगाने की बात कही थी, जिसे नानकपुर वासियों ने मान लिया। इसके बाद भी किसी ने भी पानी की समस्या की सुधि नहीं ली।
ज्ञापन में बताया है कि महिलाएं रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियां पार करके पानी लाती है एवं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हो तो 100 सीढ़ियां चढ़कर पुल पार करना पड़ता है। यदि रेल पटरी पार करते समय कोई ट्रेन आ जाती है, तो हादसा होने की संभावना बनी रहती है। पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया, तो 12 मई सोमवार से उग्र धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं मटके लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पर गई, वहां पर कर्मचारी राजवीर सिंह मिले। कर्मचारियों की बातों से असंतुष्ट महिलाओं ने सिर पर मटके रखकर जलदाय विभाग अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद फोन पर सहायक अभियंता उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुवार को नानकपुर में मौके पर आऊंगा एवं समस्या समाधान करवाऊंगा। संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया की हमें 6 इंची की पाइप लाइन 500 मीटर दे दी जाए, तो हम अपने खर्चे पर बदल देंगे। कुछ दूरी पर आगे ले जाएंगे, जिससे गर्मियों के मौसम में जो पानी की किल्लत रहती है, इसका अस्थाई समाधान हो जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई