मुज़फ्फरनगरः पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस लाइन, मुज़फ्फरनगर स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुनना और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अपराध ने विगत सैनिक सम्मेलन में प्रस्तुत समस्याओं के निस्तारण की स्थिति के संबंध में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षण से जुड़ी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रशिक्षु आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया — प्रथम स्थान योगेन्द्र कुमार आर्य, द्वितीय स्थान गौरव कुमार तथा तृतीय स्थान भानु प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक अपराध ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में इन्दु सिद्धार्थ ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है, अतः प्रत्येक पुलिसकर्मी को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जो विभाग की गरिमा और छवि को प्रभावित करें।” उन्होंने यह भी कहा कि एक सशक्त और अनुशासित पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के सुझाव भी दिए, ताकि वे बेहतर ढंग से जनता की सेवा कर सकें। सम्मेलन के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सम्मेलन समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई