मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा से लापता हुए एक छात्र को पुलिस ने महज तीन दिनों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रूपाली राव तथा थाना प्रभारी तितावी के कुशल नेतृत्व में की गई।
दिनांक 21.09.2025 को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने थाना तितावी को सूचित किया कि कक्षा 9 के दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, डांट-डपट के बाद एक छात्र विद्यालय से कहीं चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तीन पुलिस टीमें तथा एक महिला पुलिस टीम गठित की गईं।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत गठित टीमों ने तकनीकी सहायता और सतर्कता से काम करते हुए दिनांक 24.09.2025 को छात्र को सुरक्षित खोज निकाला। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवता की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह