मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में चरथावल पुलिस ने बीती रात दो कुख्यात अंतरराज्यीय लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात चरथावल थाना पुलिस, एसओजी और मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम संयुक्त रूप से सैदपुर कलां तिराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाल ही में चरथावल में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश एक बाइक पर उसी रास्ते से गुजरने वाले हैं।
सूचना के अनुसार कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक सवार टीम को दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे और पीछा करने पर कसियारा की ओर जाते हुए बाइक गिरा बैठे। इसके बाद दोनों बदमाश जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने लगे।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर पुत्र मोहर सिंह (निवासी अनन्त मऊ, सहारनपुर) और लाखन उर्फ लक्खा पुत्र राजकुमार (निवासी भावसी रायपुर, सहारनपुर) के रूप में हुई है।
इनके कब्जे से भारी मात्रा में लूटी गई संपत्ति जिसमें दो देसी तमंचे, ज़िंदा कारतूस और खोखा, लगभग 36 ग्राम सोने के जेवरात, 7500 रुपये नकद व दो मोटरसाइकिल (एक हरियाणा से चोरी की गई स्प्लेंडर) बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है, जिनमें सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, और उत्तराखंड के कई थाना क्षेत्रों की लूट में शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह 15 से 18 सितंबर के बीच महिलाओं को निशाना बनाकर लगातार लूटपाट कर रहा था।
लूटी गई संपत्तियों में सोने की अंगूठी, झुमके, लॉकेट, कुंडल और नकदी शामिल है। गिरोह के खिलाफ पहले से कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं और इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए पुलिस टीम को 25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई