मुज़फ्फरनगरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चरथावल पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री नन्द किशोर शर्मा अपनी हमराही फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कसौली–कुटेसरा मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति घबराने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 23 पाउच देशी शराब चेतक मार्का नाजायज बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आस मोहम्मद उर्फ काका उर्फ तांत्रिक पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल, जनपद मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया द्वारा की गई गहन पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अवैध तरीके से शराब बेचकर अवैध धन अर्जित कर रहा था। अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार का कार्य न करने की बात कही। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान किया गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई भी अपराधी हो, कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चरथावल पुलिस की टीम हर समय क्षेत्र में सतर्क नजर बनाए हुए है और अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई