मुज़फ़्फ़रनगर: मेरठ के बाद अब मुज़फ़्फ़रनगर का छपार टोल प्लाजा सुर्खियों में आ गया है। ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि टोल प्रबंधन के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे का अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन ज़िंदा और दो खोखे, एक 315 बोर का तमंचा, दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक अर्टिगा कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुज़फ़्फ़रनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी शुभम उर्फ़ मणि पुत्र उपेंद्र, बुलंदशहर जिले के गुलौठी थाना क्षेत्र के सिरोही निवासी शेखर पुत्र अशोक और बुलंदशहर जिले के गुलौठी थाना क्षेत्र के कस्बा आदर्श नगर कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मनवीर के रूप में हुई है।
मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर देरी से पहुँचने पर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी की थी।
इसी का बदला लेने के लिए हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के साथ मारपीट की, फिर असिस्टेंट मैनेजर का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में फेंक दिया।
शुक्रवार देर रात पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक फ्लाईओवर के नीचे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। शुभम चौधरी और शेखर के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार और हथियार बरामद कर लिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल