मुजफ्फरनगरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण तथा विश्वास का वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।
अभियान के दौरान एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। इसमें ट्विटर सेवा, डॉयल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 तथा एंबुलेंस सेवा-108 जैसे नंबर शामिल हैं। टीमों ने यह भी बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को महिला केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आयुष्मान भारत योजना तथा महिला शक्ति केंद्र योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं। पुलिस टीमों ने योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया और उनके उद्देश्य के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं से जुड़ सकें।
यह जागरूकता अभियान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों के आसपास चलाया गया। एण्टी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे आने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल से न केवल महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और भरोसे का माहौल भी तैयार हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा