मुज़फ्फरनगर: जिले के थाना भोपा में समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जनता द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शत-प्रतिशत समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के भी निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और साइबर ठगी के विषय में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देवव्रत बाजपेई, थाना प्रभारी मुनीश कुमार समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख
Maharashtra Cabinet Decisions: ठाणे से उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, तीन नए एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी
Uttar Pradesh में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई निर्देश
अरनिया घोड़ा में विकास को नई रफ्तार, विधायक लालाराम बैरवा ने करोड़ों के कार्यों का किया शिलान्यास
UP Heat Wave: भीषण गर्मी से तप रही धरती, कई जिलों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान
शाहपुरा की मिट्टी की महक अब पहुंचेगी सऊदी अरब, जीव दया सेवा समिति का अनूठा परिंडा अभियान
अक्षय तृतीया पर डिबाई में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
हलैना में 2 मई को 351 कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी