मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वरलाल की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा जिला पंचायत सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को आमंत्रित किया गया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के दौरान स्वर्गीय बाबू बालेश्वरलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सभी पत्रकारों को सूचनाओं का मूल्यांकन कर समाचार प्रकाशित करने चाहिए, जिससे लोगों में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बढ़े।
प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है, जिसके कारण प्रेस एवं पत्रकारिता का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है, इसलिए पत्रकारों को भी अपना महत्व एवं दायित्व समझना चाहिए तथा जनकल्याण के कार्यों में सहयोग की भावना से कार्य करते हुए अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा एवं रोहिताश कुमार वर्मा को बालेश्वरलाल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, पत्रकार राहुल शर्मा, ओम कैलाश, प्रदीप मित्तल, राजेश शर्मा, शक्तिदेव त्यागी, प्रेम सागर, काजी अमजद अली, दीपक त्यागी, विपिन पंवार, वेदपाल कपासिया, रजत कुमार, नूर मोहम्मद, गय्यूर मलिक आदि सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई