मुज़फ्फरनगरः सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नो हेलमेट – नो हाईवे” अभियान के अंतर्गत बुधवार की रात्रि को हाईवे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं किया।
अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने हाईवे पर दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण लापरवाही, तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चलाना है। ऐसे में हेलमेट एक साधारण सुरक्षा उपकरण न होकर जीवन रक्षक कवच है, जो दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट और जानमाल की हानि से बचा सकता है।
पुलिस अधीक्षक नगर ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आगे से वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही हाईवे पर यात्रा करें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
वहीं दूसरी ओर, हेलमेट पहनकर एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चला रहे नागरिकों की पुलिस अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। ऐसे जिम्मेदार नागरिकों को धन्यवाद देते हुए अन्य लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियम केवल कानून का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हर व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा से सीधे जुड़े हुए हैं। नियमों का पालन करके न केवल स्वयं सुरक्षित रहा जा सकता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी बचाई जा सकती है।
मुज़फ्फरनगर पुलिस जनपद के समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार