मुजफ्फनगरः मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा चरथावल के गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में नाइट टी-टेन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होने चाहिए, ताकि गांवों और कस्बों में छिपी प्रतिभाएं सामने आ सकें।
चरथावल के इतिहास में पहली बार नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचकर मैच का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता प्रशांत त्यागी, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, मनीष गर्ग, विपिन त्यागी सहित समिति के सदस्य अंकित आर्य, सनी त्यागी, सलमान मलिक, सैयद सालिक, शाहरुख गुफरान आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह