मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा चरथावल निवासी भूरा का पुत्र नईम करीब एक सप्ताह पहले मछली पकड़ने गया था। तब से उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट चरथावल थाने में दर्ज कराई गई थी। 6 दिन बाद आज लापता व्यक्ति का शव कस्बा चरथावल के चौकड़ा पुल के पास श्मशान घाट में एक आम के पेड़ पर सड़ी-गली अवस्था में लटका मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली।
परिजनों ने शव नीचे उतारने से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सदर डॉ. रविशंकर और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत किया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई और जल्द से जल्द पूरी घटना का खुलासा करने की मांग की। सीओ सदर ने परिजनों को जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
मृतक नईम ठेला चलाता है। पांच तारीख को वह मछली पकड़ने की बात कहकर गया था। उसने बताया था कि वह चौकड़ा पुल के पास नाले पर जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार शाम को नाले के पास शव मिला। मृतक के पिता भूरा और परिवार के सभी लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
सीओ सदर ने बताया कि लापता होने के बाद युवक की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह