मुजफ्फरनगरः ब्लॉक चरथावल के अंतर्गत गांव निर्धना में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे किसान नेताओं का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे प्रमुख नेताओं में किसान नेता ठाकुर कुशलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर योगेन्द्र सिंह राणा, तहसील महासचिव ठाकुर लोकेश सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर रामनिवास सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष ठाकुर अजय पुण्डीर, ब्लॉक महासचिव ठाकुर महक सिंह, तथा युवा नगर अध्यक्ष अंसार अंसारी शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता ठाकुर कुशलवीर सिंह ने किसानों को एकजुट रहने और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के साथ संगठित रूप से चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज यूनियन पूरी गंभीरता से किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रही है, जबकि कई अन्य संगठन केवल प्रशासन पर दबाव बनाने और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ने में लगे हैं।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जिले में जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें सभी किसान भाइयों को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। यह आंदोलन किसानों की समस्याओं जैसे बिजली, सिंचाई, फसल बीमा, गन्ना भुगतान आदि के समाधान के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर जनक पाल सिंह, तस्लीम त्यागी, एजाज त्यागी, ठाकुर बृजेश सिंह चौहान, ठाकुर ईश्वर सिंह, ठाकुर जयदेव सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, ठाकुर अजेश सिंह, जुल्फुक्कार, मुन्तजिर, सलीम, समीम, उस्मान, साबिर, आंसु समेत दर्जनों जिम्मेदार किसान मौजूद रहे। सभा में किसानों ने संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया और भविष्य में होने वाले आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला