मुज़फ्फरनगरः जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदपुर कला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व चरथावल थाने की एंटी रोमियो टीम प्रभारी डोली यादव द्वारा किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो प्रभारी डोली यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के महत्व को समझाया। उन्होंने पंपलेट के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में वे बिना झिझक इन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।
डोली यादव ने बताया कि शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सैदपुर कला गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं से अवगत हो सकें।
कार्यक्रम में महिलाओं को डायल 112 आपात सेवा, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही ट्विटर सेवा, जनसुनवाई पोर्टल, मिशन शक्ति केंद्र और थाने में स्थापित महिला सहायता केंद्रों के बारे में भी बताया गया।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में वे तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। टीम ने भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें आत्मविश्वास मिलता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होती हैं। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह