मुज़फ्फरनगरः जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र ग्राम सिंगलपुर में स्थित एक ईंट भट्टे पर मंगलवार 29 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हो गया। दो मज़दूरों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गयी, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए।
बता दें कि मजदूर भट्टे से ईंटों की निकासी कर रहे थे, इसी दौरान भट्टे की एक दीवार अचानक गिर गई।
दीवार के मलबे में दबने से रोहित पुत्र रामनिवास उम्र 22 वर्ष और ईश्वरचंद पुत्र धर्मवीर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 2 अन्य मजदूर किरण पाल पुत्र रामनिवास व पिंकू पुत्र रामनिवास भी घायल हो गये। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चरथावल थाना पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मजदूरों की मौत पर लोगों ने मुआवजे की मांग की है, जिसमें भट्टा मालिक द्वारा प्रत्येक मृतक को 10-10 लाख रुपए का चेक व घायलों को एक-एक लाख और मेडिकल खर्च पर सहमति जाहिर की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ए वन नाम के इस भट्टे पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। दीवार पहले से जर्जर स्थिति में थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन भट्ठा मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से यह घटना फिर घटित हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भट्टा मालिक से सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक मजदूर लंबे समय से भट्टे पर काम कर रहे थे। घटना के बाद से ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल