मुज़फ्फरनगर (चरथावल): चरथावल विकासखंड के न्यामू गाँव में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी **दानिश अब्बास** ने फीता काटकर किया। जैसे ही वे मैदान में पहुँचे, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बिरालसी क्लब और कुटेसरा क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिरालसी क्लब की टीम ने मात्र 10 ओवरों में 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कुटेसरा क्लब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य से पीछे रह गई और 123 रन बनाकर 30 रनों से मैच हार गई। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा गया।
इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य सलमान त्यागी ने कहा, आजकल के युवा मोबाइल फोन में अधिक समय बर्बाद कर रहे हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि करियर के नए अवसर भी मिलते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को एक सही दिशा देते हैं। वहीं, दानिश अब्बास ने कहा, ग्रामीण अंचलों में ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर होनी चाहिए। इससे गांवों में छिपी प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के विजेता को 21,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच लाल टेनिस बॉल से खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को एक नया अनुभव मिलेगा और प्रतियोगिता में उत्साह बना रहेगा इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य हाजी सलमान अबुज़र त्यागी, दानिश त्यागी, कैफ त्यागी, तसव्वर त्यागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल