मुजफ्फरनगर : जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में चरथावल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध देशी शराब की आपूर्ति करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से गश्त और दबिश की कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि अलावलपुर गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेचने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से चेतक ब्रांड की 20 पव्वे देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अनुज कुमार पुत्र सुरेंद्र पांचाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।
इस मामले में चरथावल थाना में 14 दिसंबर को अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 312/2023 के अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ तो नहीं है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार