Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के विरोध के नाम पर हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा रविवार को भी पूरे दिन जारी रही। आज सुबह से ही स्थिति तनावपूर्ण है।
तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद जिले के मौजूदा हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है। वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध के नाम पर पुलिस पर पथराव और आगजनी भी हुई है। राजभवन सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की ओर से केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट में पिछले कुछ दिनों में मुर्शिदाबाद में हुई घटनाओं का ब्योरा दिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि जिले के किन इलाकों में स्थिति ज्यादा संवेदनशील बनी हुई है।
यह जानकारी राज्यपाल की कोर टीम द्वारा जुटाए गए तथ्यों और राज्य सचिवालय से मिले ब्यौरे के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मौजूदा हालात को लेकर हुई गोपनीय बातचीत का ब्यौरा भी शामिल है। इस बीच, राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 23 ऐसे पुलिस अधिकारियों को मुर्शिदाबाद भेजा गया है, जिन्हें कानून-व्यवस्था संभालने का विशेष अनुभव है।
यह टीम स्थिति सामान्य होने तक जिले में काम करती रहेगी। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार खुद मुर्शिदाबाद पहुंच चुके हैं और जिला प्रशासन तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के साथ समन्वय कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (दक्षिण बंगाल फ्रंटियर) के महानिरीक्षक के.एस. शेखावत भी रविवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे।
सीएपीएफ के जवानों ने रविवार को पूरे दिन जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया। इन्हें विशेष रूप से नौ अति संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार शाम को कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष पीठ के आदेश के बाद की गई। इस बीच, रविवार रात तक की गई कार्रवाई में कुल 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव