लखनऊ, नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को “सेवा और समर्पण“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे से मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यकाल में नगर में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया किया। नगर निगम की ओर से इसे एक जन-सेवा और पारदर्शिता आधारित प्रशासन की प्रस्तुति बताया जा रहा है।
इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। कार्यक्रम की एक अन्य महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में, ‘पुण्यश्लोक’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और सुशासन के सिद्धांतों पर चर्चा की गई। नगर निगम का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से ऐतिहासिक महिला नेतृत्व को सम्मान देना और उसे वर्तमान प्रशासनिक संदर्भों से जोड़ना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह